Search
Close this search box.

बलिया के नगरा थाने में 20 नवम्बर को होगी वाहनों की नीलामी, पुलिस ने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में थाना नगरा परिसर में वर्षों से लावारिश अवस्था में खड़े दोपहिया व चारपहिया वाहनों की नीलामी 20 नवम्बर 2025 को की जाएगी। यह कार्रवाई “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत की जा रही है।

पुलिस के अनुसार थाने में लंबे समय से बिना दावेदार के पड़े कुल 20 वाहनों की नीलामी के लिए न्यायालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली गई है। नीलामी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कराने हेतु एक समिति भी गठित कर दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने इच्छुक व्यक्तियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें