Search
Close this search box.

बलिया: शादी से 8 घंटे पहले प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, बारात आने से पहले मचा हड़कंप

बलिया: जिले के बैरिया थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से महज 8 घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिससे परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार युवती की शादी Saran जिले के भेल्दी क्षेत्र में तय थी और मंगलवार को बारात आने वाली थी। शादी की तैयारियों के बीच युवती अपनी बुआ के साथ यह कहकर घर से निकली कि वह ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने जा रही है।

बताया जा रहा है कि बाजार पहुंचने के बाद युवती अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों को शक होने पर वे चाई छपरा निवासी एक युवक के घर पहुंचे, लेकिन वहां युवक और उसके परिवार के लोग भी घर से गायब मिले। युवक का मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।

घटना के बाद परिजनों ने बैरिया थाने में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवती व युवक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें