Search
Close this search box.

चंदौली पुलिस में बड़ा फेरबदल: 3 थानाध्यक्ष बदले, चौकी इंचार्ज निलंबित, 23 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

चन्दौली । पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान लापरवाही और कमजोर कार्यप्रणाली पर कार्रवाई करते हुए तीन थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया, जबकि लगातार वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल रहने पर कस्बा चौकी चंदौली के चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

अलीनगर के थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला की जगह निरीक्षक गगन राज सिंह, धानापुर में त्रिवेणी लाल सेन के स्थान पर निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्रा तथा कंदवा में राजीव मल्ल की जगह उपनिरीक्षक विनोद अंचल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई। समीक्षा बैठक में विवेचना, पर्यवेक्षण और सरकारी कार्यों में लापरवाही मिलने पर 23 पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई करते हुए वेतन समतुल्य अर्थदंड और परिनिंदा दंड दिया गया।

वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी आकाश पटेल ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण, गोवंश तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण विवेचना और जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मान और लापरवाह कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें