बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रेवती पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय कुमार वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 172/2026, धारा 64, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त तारकेश्वर पासवान उर्फ मालिक पुत्र उधव पासवान निवासी झरकटहा, थाना रेवती, जनपद बलिया को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जोड़ा पुलिया, कस्बा रेवती के पास से आरोपी को मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, कांस्टेबल बलिराम कुमार तथा आरक्षी अरुण निषाद शामिल रहे।
संजय सिंह रिपोर्टर बलिया।









