बलिया । जनपद की बांसडीह विधानसभा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता शंभूशरण ने समाजसेवी योगेश्वर सिंह को लेकर बड़ा बयान देकर सियासी हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि योगेश्वर सिंह बिना किसी सरकारी या राजनीतिक पद पर रहते हुए भी अपने निजी संसाधनों से लगातार जनता की सेवा कर रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
शंभूशरण ने कहा कि लोकसभा 71 क्षेत्र में योगेश्वर सिंह आम लोगों के बीच लगातार सक्रिय हैं और हर वर्ग के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव है। उन्होंने बांसडीह की राजनीति की तुलना तमिलनाडु से करते हुए कहा कि जिस तरह वहां जनता ने पुराने राजनीतिक चेहरों को नकारकर बदलाव का रास्ता चुना, उसी तरह अब बांसडीह की जनता भी परिवर्तन चाहती है।
उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र की जनता योगेश्वर सिंह को एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में देख रही है और उनके समर्थन में माहौल बन रहा है। शंभूशरण ने कहा कि राजनीति में वही व्यक्ति आगे बढ़ता है जिसकी सोच सकारात्मक और जनता के हित में हो। उनके इस बयान के बाद बांसडीह की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।









