Search
Close this search box.

केयर टेकरों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, रुका मानदेय जारी करने की मांग

बलिया । सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय पाल तथा राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री शिव कुमारी के नेतृत्व में मंगलवार को जिला अधिकारी बलिया को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से केयर टेकरों ने लंबे समय से रुके मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई। साथ ही किसी भी केयर टेकर को कार्य से न हटाए जाने की मांग भी की गई।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा मिलने वाला मानदेय समूह सखी के खाते में भेजे जाने के बजाय सीधे केयर टेकरों के बैंक खाते में भेजा जाए, ताकि भुगतान में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम सभा के प्रधान और सचिव की लापरवाही तथा शोषण के कारण कई केयर टेकरों को समय पर मानदेय नहीं मिल पा रहा है।

केयर टेकरों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर भुगतान सुनिश्चित कराने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें