Search
Close this search box.

CBSE 12वीं में रांची की भव्या रंजन का कमाल, 99.8% अंकों के साथ बनीं नेशनल टॉपर

रांची की छात्रा भव्य रंजन ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। Oxford Public School की छात्रा भव्या अब तक सामने आए परिणामों के अनुसार नेशनल टॉपर्स की सूची में शामिल मानी जा रही हैं।

आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा भव्या ने इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस और पेंटिंग जैसे विषयों में 100 में 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे शहर में खुशी का माहौल है।

भव्या की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें