गाजीपुर ।पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार की मिसाल पेश करते हुए सड़क दुर्घटना में दिवंगत थाना कोतवाली के आरक्षी रमन सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की पहल पर अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से एकत्रित धनराशि बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिजनों को सौंपी गई।
मृतक आरक्षी की माता को 10 लाख रुपये तथा पत्नी को 18 लाख 76 हजार 787 रुपये का सहायता चेक प्रदान किया गया। एसपी ने परिवार को हर संभव सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि गाजीपुर पुलिस अपने प्रत्येक जवान और उनके परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।
उमेश यादव गाजीपुर।









