प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने 46 साल पुराने चर्चित कचहरी हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार दोषियों को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार तृतीय ने यह फैसला सुनाया। इससे एक दिन पहले अदालत ने विजय मिश्रा और अन्य तीन आरोपियों को मामले में दोषी करार दिया था।
लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन इस बहुचर्चित मामले में अब फैसला आने के बाद राजनीतिक और कानूनी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।









