Search
Close this search box.

महमूरगंज में नाला सफाई में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, ठेकेदार पर जुर्माना

वाराणसी । हिमांशु नागपाल ने महमूरगंज क्षेत्र में नाला सफाई कार्य के दौरान बरती गई गंभीर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। औचक निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे बड़ी मात्रा में सिल्ट (कीचड़) जमा मिलने पर नगर आयुक्त ने संबंधित कार्यदायी संस्था मेसर्स समर्थ इंटरप्राइजेज पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही निगरानी में लापरवाही पाए जाने पर क्षेत्रीय अवर अभियंता पंकज पटेल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।

निरीक्षण के दौरान डॉ. ऊषा गुप्ता हॉस्पिटल मार्ग और आसपास की कॉलोनियों में नाला सफाई की स्थिति असंतोषजनक मिली। सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट को सड़क पर ही छोड़ दिया गया था, जिससे धूल उड़ने और दोबारा नालों के चोक होने की आशंका जताई गई। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सिल्ट को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर तिरपाल से ढकते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचाया जाए।

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई दुकानदारों और भवन स्वामियों ने नालों पर पक्का अतिक्रमण कर रखा है, जिससे सफाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर नगर आयुक्त ने जोन स्तर पर विशेष टीमों के गठन का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि अतिक्रमण नहीं हटाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें