Search
Close this search box.

मिर्जापुर: रोडवेज परिसर में चाइल्डलाइन ने नाबालिग लड़की को पकड़ा, नकदी व महंगा आईफोन बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज परिसर में रोडवेज चाइल्डलाइन की केश वर्कर टीम ने एक नाबालिग लड़की को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा। जांच के दौरान लड़की के पास से 1 लाख 54 हजार 700 रुपये नकद और एक आईफोन बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बरामद आईफोन की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये है।

पूछताछ के दौरान लड़की अपना पता कभी प्रयागराज तो कभी मिर्जापुर बता रही है। वह न तो सही ढंग से अपना पता बता पा रही है और न ही यह स्पष्ट कर पा रही है कि उसके पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई। उसकी बातों में लगातार विरोधाभास पाए जाने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

फिलहाल रोडवेज चाइल्डलाइन द्वारा नाबालिग लड़की को बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंप दिया गया है। सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में रखकर लड़की से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके परिजनों, पैसे के स्रोत और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Comment

और पढ़ें