Search
Close this search box.

बहराइच हिंसा: मृतक राम गोपाल के परिवार से मिले सीएम, एक नौकरी, 10 लाख मुआवजा के साथ आवास और शौचालय का एलान

यूपी: बहराइच हिंसा में मारे गए 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्र के परिवार से मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मुलाकात कर उनका हाल जाना। पीड़ित परिवार स्थानीय विधायक सुरेश्वर सिंह के साथ लखनऊ पहुंचा था।

परिवार राम गोपाल के साथ की गई हैवानियत का विवरण रखते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। मृतक की पत्नी का कहना है कि खून का बदला खून से लिया जाएगा तभी उन्हें संतोष मिलेगा।

सीएम योगी ने परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा सरकार दोषियों पर कड़ी कार्यवाई करेगी। इसके साथ ही सीएम ने पीड़ित परिवार को एक नौकरी 10 लाख मुआवजा के साथ आवास और शौचालय देने का एलान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें