Search
Close this search box.

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

बलिया । में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने महोबा की दलित छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले को उठाते हुए कहा कि पीड़िता को 16 दिनों तक बंधक बनाकर अमानवीय व्यवहार किया गया, लेकिन सरकार ने उसकी आवाज नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाई, जिससे घबराकर भाजपा नेता उनकी संपत्ति की जांच की मांग करने लगे।

उमाशंकर पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी जांच से डरने वाली नहीं है और भाजपा जनप्रतिनिधियों की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, खराब शिक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। NEET पेपर लीक और CBSE की अव्यवस्थाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

उन्होंने बलिया में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए ओवरब्रिज पर बटरफ्लाई लाइट, रोडवेज बस अड्डा निर्माण, जेल भूमि आवंटन, एनसीसी तिराहे से मिड्ढी चौराहे तक सड़क निर्माण और कटहल नाला परियोजना में धांधली का आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह, संतोष चौबे, सत्य प्रकाश, मुन्ना उपाध्याय, विजेंद्र पांडेय, विवेक ओझा, अबुल फैज और राहुल चौबे मौजूद रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें