Search
Close this search box.

कफ सिरप मामले के आरोपी शुभम जायसवाल ने जारी किया वीडियो, अखिलेश यादव और सुरक्षा एजेंसियों पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम योगी से लगाई गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। कफ सिरप मामले में आरोपी बनाए गए शुभम जायसवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शुभम ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कई गंभीर बातें कही हैं। उसने अखिलेश यादव के साथ-साथ कुछ सुरक्षा एजेंसियों के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। वीडियो में शुभम दावा करता नजर आता है कि जांच सही तरीके से नहीं की गई और उसे बेवजह फंसाया जा रहा है।

शुभम ने अपने संदेश में सीधे सीएम योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। वह कहता है कि घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाई जाए और उसकी बातों पर भी गौर किया जाए। वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल मच गई है और लोग इसकी वास्तविकता को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें