Search
Close this search box.

25हजार का इनामी बदमाश मोनू यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

गाजीपुर। जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त मोनू यादव उर्फ मुलायम यादव गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना नंदगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 150/2024 धारा 309(4) बीएनएस में लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त हाईवे से ग्राम रेवसा जाने वाले लिंक मार्ग पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू यादव पुत्र प्रेम बहादुर निवासी ग्राम जरासी थाना चंदवक, जनपद जौनपुर के रूप में हुई। उसके पास से अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें