सिखड़ विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा कालूपुर गोरईया स्थित श्री हनुमान जी मंदिर परिसर में साहू गुप्ता मित्र मंडल के तत्वावधान में दानवीर भामाशाह जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के साहू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भामाशाह जी के जीवन, उनके त्याग, सहयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भामाशाह जी ने महाराणा प्रताप के संघर्ष के समय अपनी समस्त चल-अचल संपत्ति राष्ट्रहित में समर्पित कर दी थी, जो त्याग और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है और समाज को ऐसे महापुरुषों को सदैव स्मरण रखना चाहिए।
इस अवसर पर नागेंद्र गुप्ता, दिलीप गुप्ता, जेपी गुप्ता, काशीनाथ गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने अपने विचार व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
बसंत कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।








