Search
Close this search box.

पुरानी रंजिश में चाकू से जानलेवा हमला, मुगलसराय का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

चन्दौली । डीडीयू नगर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार 2 जून 2026 की रात कैलाशपुरी महमूदपुर निवासी मुन्नका प्रसाद गुप्ता पर गुरुद्वारा के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास चाकू से हमला किया गया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में घायल के पुत्र राम लखन गुप्ता की तहरीर पर मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविनगर काली मंदिर मोड़ के पास से राकेश कुमार गिरी उर्फ विजय गिरी (62 वर्ष), निवासी पटेल नगर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि कुछ दिन पहले हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। दोबारा कहासुनी होने पर उसने गुस्से में चाकू से हमला कर दिया और बाद में फरार हो गया।पुलिस के अनुसार आरोपी थाना मुगलसराय का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। बरामद चाकू के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 भी बढ़ाई गई है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें