Search
Close this search box.

वाराणसी में भगवा वस्त्र विवाद पर संतों का प्रदर्शन, पप्पू यादव समेत अन्य नेताओं पर FIR दर्ज करने की मांग

वाराणसी । संसद में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव द्वारा प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्र को लेकर कथित टिप्पणी और कृत्य के विरोध में शनिवार को काशी में संत समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। जगद्गुरु बालक देवाचार्य के नेतृत्व में दर्जनों संतों ने पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। इसके बाद संतों ने पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को ज्ञापन सौंपते हुए सांसद पप्पू यादव, राहुल गांधी तथा भगवा वस्त्र का कथित रूप से अपमान करने वाले अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

संतों ने कहा कि बार-बार भगवा वस्त्र को विरोध और मजाक का विषय बनाया जाता है, जो करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संत समाज व्यापक आंदोलन करेगा।

डीसीपी ने संतों का ज्ञापन प्राप्त कर मामले में विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं और पूरे प्रकरण की जांच नियमानुसार की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।

Leave a Comment

और पढ़ें