Search
Close this search box.

बाबा साहब की प्रतिमा खंडित होने पर रसड़ा में तनाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात

बलिया। जिले के रसड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रोहन में शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अराजक तत्वों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शरारती तत्वों द्वारा प्रतिमा की नाक और उंगली तोड़े जाने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रसड़ा पुलिस, नायब तहसीलदार और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन की निगरानी में क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी करा दी गई है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें