वाराणसी । के रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भदवर पुलिस चौकी के पास शनिवार को दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल चालक की पहचान रवि राजभर निवासी ग्राम मदरा, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई है। ट्रक में मौजूद खलासी विजय कुमार निवासी मदरा, जमालपुर भी हादसे के समय वाहन में सवार था। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।







