वाराणसी । भीषण गर्मी के बीच गंगा घाट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-2 तक दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग रही हैं। तेज धूप में घंटों इंतजार करने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने महत्वपूर्ण पहल की है।
निगम द्वारा कतार मार्ग पर पर्दे और छायादार व्यवस्था कराई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को धूप से राहत मिल रही है। इस व्यवस्था के बाद दर्शन के लिए आने वाले लोगों ने संतोष व्यक्त करते हुए नगर निगम की सराहना की है। गर्मी के मौसम में की गई यह पहल श्रद्धालुओं के लिए काफी राहतभरी साबित हो रही है और उनकी यात्रा को अधिक सुगम बना रही








