Search
Close this search box.

चुहरपुर में बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, भंडारे संग गांव में उत्सव का माहौल

वाराणसी । के ग्राम सभा नरपतपुर अंतर्गत ग्राम चुहरपुर में गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से सम्पन्न हुई। इस पावन अवसर पर पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन पूरे विधि-विधान के साथ पंडित अनिल पाठक द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बजरंगबली की मूर्ति को पूरे ग्राम सभा में श्रद्धा के साथ घुमाया गया। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

सायंकाल में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी प्रेम प्रकाश उर्फ मंटू यादव, अभिषेक यादव, मंगरू यादव, कल्लू यादव, लालता यादव, राजेश यादव, सुभाष यादव, चिट्टू, विशाल, अनीश, सियाराम, बब्बू सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा से गांव में धार्मिक आस्था और एकता का नया संचार हुआ है, जिससे सभी ग्रामवासियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment

और पढ़ें