चन्दौली। /पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर। “जियो मगर दूसरों के लिए” अभियान के अंतर्गत एलर्जी, दमा एवं श्वास रोग से पीड़ित लोगों के लिए एक विशाल निःशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन अग्रवाल सेवा संस्थान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में किया गया। यह शिविर वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है और हर वर्ष बड़ी संख्या में रोगी इसका लाभ उठाते हैं।
शिविर में चन्दौली, वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों तथा अन्य राज्यों से आए हजारों मरीजों ने भाग लिया। रोगियों को निःशुल्क दवा वितरित की गई तथा दवा सेवन संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई। शिविर में वितरित की गई दवा हैदराबाद के सुविख्यात आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा द्वारा निर्मित एवं उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर शिविर आयोजक डॉ. विकास गर्ग ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्षों से यह प्रयास श्वास रोगियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों का विश्वास इस अभियान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित उपचार कराने का भी आग्रह किया।
कार्यक्रम में प्रभात गर्ग, डॉ. ऋषि, डॉ. रियाज अहमद, राजेंद्र कुशवाहा, कवलजीत सिंह, जगजीत सिंह, सतपाल सिंह, पराग गर्ग, पवन कयाल, नरेंद्र अरोड़ा, नीना वैश्य, शशिभूषण मिश्रा, आराधना गुप्ता, योगेश अभि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास गर्ग ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रभात गर्ग ने प्रस्तुत किया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति रही।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।








