वाराणसी । स्थित एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एवं पीजीआई में चेयरमैन प्रो. डॉ एसके सिंह के संरक्षण में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को अस्थमा एवं श्वसन संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते जांच और उपचार के महत्व को समझाना रहा।
चेस्ट एवं श्वसन रोग विभाग द्वारा आयोजित शिविर में अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों एवं आगंतुकों के लिए निःशुल्क पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (PFT) की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस जांच के माध्यम से फेफड़ों की कार्यक्षमता का आकलन कर अस्थमा सहित अन्य श्वसन रोगों की प्रारंभिक पहचान की गई।
श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ नवीन कुमार ने मरीजों को परामर्श देते हुए सांस फूलना, लगातार खांसी, सीने में जकड़न और व्हीजिंग जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी। वहीं पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं ने ओपीडी, वार्ड और वेटिंग एरिया में जागरूकता अभियान चलाया। शिविर में कुल 39 लोगों ने निःशुल्क पीएफटी जांच का लाभ







