Search
Close this search box.

प्रतापगढ़ पुलिस में भ्रष्टाचार और पक्षपात पर गिरी गाज, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, सिपाही निलंबित

प्रतापगढ़ । में पुलिस विभाग के भीतर अनुशासनहीनता और भ्रष्ट आचरण के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि विभाग में लापरवाही, पक्षपात और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कंधई थाना क्षेत्र की बिजहरा चौकी के प्रभारी विकास कुमार निषाद पर एक युवक से मोबाइल लौटाने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा था।

शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं दूसरी ओर रानीगंज में तैनात सिपाही रामप्रताप यादव पर एक महिला फरियादी ने विपक्षी पक्ष का सहयोग करने और निष्पक्षता से कार्य न करने का आरोप लगाया था।

मामले की जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर सिपाही को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक की इस सख्त कार्रवाई से विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर स्पष्ट संदेश गया है तथा आम जनता में भी पुलिस प्रशासन की निष्पक्ष कार्यशैली को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें