गाजीपुर । जनपद थाना नोनहरा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 जून 2026 को उपनिरीक्षक अटल बिहारी मिश्रा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 0112/2026, धारा 65(1), 137(2), 87 बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त मुकेश सिंह उर्फ छोटू को रसूलपुर हाईवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकेश सिंह उर्फ छोटू (26 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कप्तान सिंह, निवासी ग्राम बौरी, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उक्त मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अभिलेखों के अनुसार, अभियुक्त का नाम पूर्व में दर्ज दो अन्य मामलों में भी सामने आया है।
हालांकि एक मामले में पुलिस द्वारा यह उल्लेख किया गया है कि अभियुक्त की नामजदगी गलत की गई थी, जबकि दूसरे मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) दाखिल की जा चुकी है।गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अटल बिहारी मिश्रा एवं थाना नोनहरा की पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।










