Search
Close this search box.

गाजीपुर: स्कूल वैन और बाइक में जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गाजीपुर: जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र स्थित उदन्ती नदी पुल पर गुरुवार को एक स्कूल वैन और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कूल वैन में सवार बच्चे और चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घायल युवकों की पहचान

  • दिनेश (28 वर्ष) निवासी बैरख
  • गोलू (27 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश, निवासी बैरख

दोनों को बेहोशी की हालत में ग्रामीणों की सहायता से एंबुलेंस द्वारा सैदपुर सीएचसी भेजा गया। बाइक सवार तीसरा युवक मनु पुत्र बंसी, निवासी जलालपुर धनी, जिसे हल्की चोटें आईं, हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। मनु को दोनों घायलों का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

हादसे में शामिल स्कूल वैन कृष्ण सन साइन कॉन्वेंट स्कूल, कादीपुर बहरियाबाद की बताई जा रही है, जो बच्चों को गहनी और उकराव गांव छोड़ने जा रही थी। टक्कर के बाद वैन का आगे का दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बहरियाबाद कृष्ण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त स्कूल वैन तथा बाइक को कब्जे में ले लिया।

स्कूल वैन चालक यशवंत सोनकर ने बताया कि वह अपनी सही दिशा में चला रहा था और गाड़ी में बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार, सामने से आ रही बाइक अनियंत्रित थी और गलत दिशा से आकर वैन से टकरा गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाइक पर सवार तीनों युवक नशे में धुत थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

रिपोर्ट – उमेश यादव

Leave a Comment

और पढ़ें