Search
Close this search box.

गाजीपुर के जवान निरंजन यादव की हृदयविदारक मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर। जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा धामुपुर (ददरा/खिलवा), पोस्ट सिखड़ी निवासी स्वर्गीय निरंजन यादव (35 वर्ष) की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। निरंजन यादव GREF (BRO) में कार्यरत थे और जम्मू-कश्मीर में देश सेवा कर रहे थे। वे इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, निरंजन यादव आजमगढ़ अपने परिवार को लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे गंभीर रूप से बीमार हो गए। तत्काल उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी, मासूम बेटे (3 वर्ष) और बेटी (5 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता शिव यादव समेत पूरे परिवार और गांव के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में हर आंख नम है और लोग इस असमय हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।

निरंजन यादव अपने पीछे एक छोटा परिवार छोड़ गए हैं, जिनकी जिम्मेदारी अब परिवार और समाज के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है। उनकी सेवा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा को लोग हमेशा याद करेंगे।

उमेश यादव गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें