Search
Close this search box.

बलिया में महिलाओं के अधिकारों पर विधिक जागरूकता शिविर, घरेलू हिंसा व POCSO कानून की दी गई जानकारी

बलिया । में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार झा के आदेशानुसार 20 अप्रैल 2026 को वन स्टाप सेंटर, बलिया में महिलाओं के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णकालिक सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की।

अपने संबोधन में सचिव श्री तिवारी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में वे बिना डर संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें। उन्होंने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और POCSO Act 2012 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है।

उन्होंने NALSA द्वारा संचालित एलएसएमएस पोर्टल और टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी। शिविर में आई महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया।

कार्यक्रम में निकिता सिंह, हर्षवर्धन, सविता ठाकुर, मनोज प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें