Search
Close this search box.

हाईकोर्ट सख्त: बस्ती एसपी चार घंटे खड़े, पुलिस की लापरवाही पर कड़ी फटकार

इलाहाबाद । हाईकोर्ट ने हत्या के एक मामले में बस्ती पुलिस की गंभीर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए एसपी यशवीर सिंह को चार घंटे तक अदालत में खड़ा रहने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जिले की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी को अपने अधीनस्थों द्वारा दी गई जानकारी के प्रति सतर्क और जवाबदेह होना चाहिए।

हालांकि, एसपी द्वारा माफी मांगने पर अदालत ने नरम रुख अपनाया और उनके खिलाफ कोई दंडात्मक आदेश पारित नहीं किया। इसके बजाय उन्हें निर्देश दिया गया कि वे कोर्ट की कार्यवाही समाप्त होने तक न्यायालय में उपस्थित रहें, ताकि भविष्य में शपथ-पत्र दाखिल करते समय अधिक सावधानी बरतें।

यह मामला एक युवती की हत्या से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने कोर्ट में गलत तथ्यों के आधार पर शपथ-पत्र दाखिल किया था और समय पर रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की थी। इतना ही नहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में वे साक्ष्य भी नहीं मिले, जिन्हें पुलिस अपनी जांच का हिस्सा बता रही थी।

Leave a Comment

और पढ़ें