Search
Close this search box.

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बलिया में प्रेस वार्ता, 33 प्रतिशत आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम

बलिया। जनपद के विकास भवन स्थित मीटिंग हॉल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की, जिसमें अधिवक्ता श्वेता मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रेस वार्ता के दौरान श्वेता मिश्रा ने कहा कि पहले महिलाओं को सीमित दायरे में रखकर उनकी भूमिका को घर तक ही सीमित समझा जाता था, लेकिन अब परिस्थितियाँ तेजी से बदल रही हैं।

उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना ऐतिहासिक और सराहनीय कदम है। इससे महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी का अवसर मिलेगा और वे निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह कानून महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

श्वेता मिश्रा ने आगे कहा कि इस पहल से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। साथ ही समाज में उन्हें बराबरी का सम्मान भी मिलेगा। उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह बदलाव आने वाले समय में देश की प्रगति को नई दिशा देगा।

सजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें