Search
Close this search box.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रेलर में पीछे से घुसी बालू लदी ट्रेलर; चालक गंभीर रूप से घायल

मरदह । पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बालू लादकर बिहार से आ रही एक ट्रेलर खड़ी ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 302 पर मोहिद्दीनपुर के सामने हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार बिहार से बालू लेकर आ रहे ट्रेलर चालक दिनेश यादव, निवासी थाना घनहा, वाहन चला रहे थे। इसी दौरान उनकी ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रेलर से जा टकराई। दुर्घटना में दिनेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और वाहन में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे सुरक्षा टीम और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा घायल चालक को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए मऊ सदर अस्पताल भेजा गया।

वहीं खड़ी ट्रेलर के चालक टुल्लू यादव (52 वर्ष), निवासी रुपयनपुर, थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़ तथा खलासी मोनू राजभर पूरी तरह सुरक्षित रहे। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया।

धर्मेंद्र कुमार रिपोर्टिंग मरदह।

Leave a Comment

और पढ़ें