Search
Close this search box.

बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही 54 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली। /डीडीयू नगर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुगलसराय कोतवाली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने रेलवे डाउन रिसीविंग यार्ड स्थित जीटीआर पुल के पास से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19.35 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 54 हजार रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि कुमार साव और पंकज कुमार मिश्रा, दोनों निवासी पटना (बिहार), के रूप में हुई। तलाशी में रवि के पास से 13.95 लीटर शराब, एक वीवो मोबाइल और 600 रुपये नकद, जबकि पंकज के पास से 5.40 लीटर शराब, एक कीपैड मोबाइल और 200 रुपये बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाकर शराबबंदी का फायदा उठाते हुए ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 70 टेट्रा पैक 8 पीएम, 20 बोतल आफ्टर डार्क ब्लू और 7 बोतल रॉयल स्टैग बरामद की। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पंकज के खिलाफ बिहार में पहले से भी आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज है।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें