Search
Close this search box.

लखनऊ में चकबंदी विभागीय कर्मचारी संघ की बैठक में पदोन्नति, स्थानांतरण और वेतन भुगतान सहित कई मांगों पर जोर

लखनऊ । में प्रादेशिक क्षेत्रीय मिनिस्टिरियल कर्मचारी संघ चकबंदी विभाग की बैठक पुस्तकालय हॉल, गांधी भवन, कैसरबाग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सक्सेना ने की जबकि संचालन महामंत्री रविकुमार द्वारा किया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप यादव, संयुक्त मंत्री नवीन प्रकाश पाल, राकेश कुमार, संगठन मंत्री नीरज कुमार अरुण, कार्यालय सचिव सरस्वती गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुनीता उपाध्याय, राहुल गुप्ता सहित पदाधिकारी एवं विभिन्न जनपदों के अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित रहे।

बैठक में नियमावली 2014 के अनुसार जनपदीय कार्यालयों में प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी के पद शीघ्र सृजित कराने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। साथ ही गृह जनपद से दूर तैनात कर्मचारियों को उनके गृह जनपद अथवा गृह मंडल में स्थानांतरण किए जाने पर बल दिया गया।

इसके अलावा जनपद कौशांबी में माह मई के वेतन भुगतान एवं वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रवीष्टि उपलब्ध कराने की मांग रखी गई, जिससे पदोन्नति एवं एसीपी में बाधा न उत्पन्न हो। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि प्रत्येक माह के अंत में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी द्वारा यह प्रमाण पत्र दिया जाए कि किसी भी कर्मचारी की समस्या शेष नहीं है।

जनपद इटावा के कनिष्ठ सहायक प्रमोद कुमार की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर सहमति बनी। अध्यक्ष एवं महामंत्री ने मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तथा उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें