चन्दौली। /हाजीपुर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विभिन्न स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रक्सौल–लोकमान्य तिलक स्पेशल (05557/05558) का संचालन अब जुलाई के अंत तक जारी रहेगा। वहीं पटना–चर्लपल्ली स्पेशल (03253/03254/03255) तथा पटना–खोरधा रोड जंक्शन स्पेशल (03230/03229) भी जुलाई के अंत तक निर्धारित दिनों में चलेंगी।
इसके अलावा पटना–हावड़ा स्पेशल (02024/02023) का परिचालन बढ़ाकर 27 सितंबर 2026 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को दोनों दिशाओं में संचालित होगी।
रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए सोगरिया–धनबाद–सोगरिया स्पेशल (09821/09822) का संचालन भी 16 जुलाई से 28 नवंबर 2026 तक करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सोगरिया से प्रत्येक गुरुवार तथा धनबाद से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय विस्तारित समय-सारिणी का लाभ उठाने की अपील की है। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड सहित कई राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।










