बलिया। थाना नरही अंतर्गत कोरण्टाडीह चौकी पर बने नवनिर्मित आरक्षी बैरक का उद्घाटन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि बैरक निर्माण से चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे वे अधिक तत्परता के साथ कानून व्यवस्था एवं जनसेवा का कार्य कर सकेंगे।
उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने भरौली पुल के पास स्थित पुलिस बूथ का निरीक्षण भी किया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन की सहायता के लिए हमेशा सक्रिय रहने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष नरही वीरेन्द्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








