Search
Close this search box.

जोधपुर-मऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 मई से चलेगी, वाराणसी समेत कई स्टेशनों को मिलेगा लाभ

वाराणसी। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी जोधपुर से 24 मई से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार तथा मऊ से 26 मई से 14 जुलाई 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को कुल 08 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक रविवार को जोधपुर से शाम 5 बजे रवाना होकर जयपुर, भरतपुर, मथुरा, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या, शाहगंज, आजमगढ़ होते हुए रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी।

वापसी में 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को सुबह 4 बजे मऊ से प्रस्थान कर आजमगढ़, शाहगंज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, मथुरा, जयपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एसएलआर/डी के 02 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें