Search
Close this search box.

वाराणसी: गौहत्या के दोषियों को कड़ी सजा देने वाली न्यायाधीश रिजवाना ने लिया शंकराचार्य महाराज का आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी। गौवंश संरक्षण के पक्ष में ऐतिहासिक और कठोर निर्णय सुनाने वाली गुजरात की माननीय न्यायाधीश श्रीमती रिज़वाना जी ने उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ‘1008’ जी महाराज से भेंट कर उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

गौरतलब है कि न्यायाधीश रिज़वाना जी ने गौहत्या के अपराध में संलिप्त दोषियों को कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए अपने निर्णय में गाय को मात्र एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का आधार बताया था। उनके इस फैसले को देशभर में व्यापक सराहना मिल रही है और इसे गौसंरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि जब न्याय के आसन पर विराजमान व्यक्ति सत्य, धर्म और संस्कृति की रक्षा हेतु साहसिक निर्णय लेता है, तो वह राष्ट्र के लिए वंदनीय बन जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निर्णय अन्य न्यायाधीशों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगे।

भेंट के दौरान न्यायाधीश रिज़वाना जी ने शंकराचार्य जी महाराज के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। शंकराचार्य जी ने उनके द्वारा किए गए गौसेवा और धर्म-संरक्षण के कार्य को पुण्यदायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

और पढ़ें