Search
Close this search box.

कानपुर का दरोगा अमित मौर्या 50 हजार का इनामी घोषित, किशोरी से गैंगरेप मामले में फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कानपुर: किशोरी से गैंगरेप के गंभीर मामले में फरार चल रहे कानपुर के दरोगा अमित मौर्या पर पुलिस कमिश्नरेट ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोपी दरोगा अमित मौर्या की तैनाती सचेंडी थाना क्षेत्र में थी। उस पर और कथित पत्रकार शिवबरन पर आरोप है कि उन्होंने 14 वर्षीय छात्रा के साथ स्कॉर्पियो कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पत्रकार शिवबरन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दरोगा अमित मौर्या घटना के बाद से फरार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दरोगा की तलाश तेज कर दी गई है और जो भी व्यक्ति उसकी गिरफ्तारी में सहयोग करेगा, उसे घोषित इनाम की राशि दी जाएगी। मामले को लेकर पुलिस कमिश्नरेट सख्त कार्रवाई के मूड में है और आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें