Search
Close this search box.

काशी तमिल संगमम 4.0: दक्षिण भारत से आए 267 अतिथियों का बनारस स्टेशन पर भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

वाराणसी: यात्रियों की भीड़ को कम करने और दक्षिण भारत व उत्तर भारत के बीच संपर्क मज़बूत करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन द्वारा काशी तमिल संगम 4.0 विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इसी क्रम में दक्षिण भारत से आगंतुकों का आगमन लगातार जारी है।

रविवार देर रात 06007 चेन्नई सेंट्रल–बनारस एक्सप्रेस विशेष ट्रेन के जरिए 267 तमिल यात्रियों का दल बनारस रेलवे स्टेशन पहुँचा। इस दल में बड़ी संख्या में कृषक एवं कामगार (Agriculture & Allied Delegation) शामिल थे।

पारंपरिक अंदाज़ में हुआ भव्य स्वागत

स्टेशन पर उतरते ही मेहमानों का स्वागत डमरू वादन, पुष्प वर्षा, और ‘हर-हर महादेव’ व ‘वणक्कम काशी’ के उदघोष के साथ पारंपरिक तरीके से किया गया। स्वागत समारोह में पूरा परिसर शिवमय हो गया और काशी–तमिलनाडु की अनूठी सांस्कृतिक एकता की झलक साफ दिखाई दी।

मेयर अशोक तिवारी ने किया स्वागत

बनारस स्टेशन पर आयोजित विशेष समारोह में वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने तमिल अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने मेहमानों को काशी की सांस्कृतिक आत्मीयता, आध्यात्मिकता और तमिल–काशी के ऐतिहासिक संबंधों के बारे में बताया।

तमिल दल के सदस्यों ने कहा कि काशी में मिला प्रेम, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है।

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई थी पहल

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2022 को काशी तमिल संगमम का शुभारंभ किया था। तभी से यह परंपरा निरंतर चल रही है और इस वर्ष इसका चौथा संस्करण पूरे उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है।

विशेष ट्रेनों का शेड्यूल

बनारस से कोयम्बटूर

  • 06006 बनारस–कोयम्बटूर विशेष एक्सप्रेस
    प्रस्थान: 09 दिसंबर 2025, रात 23:00 बजे
    आगमन: 12 दिसंबर 2025, कोयम्बटूर

कोयम्बटूर से बनारस

  • 06013 कोयम्बटूर–बनारस विशेष एक्सप्रेस
    प्रस्थान: 09 दिसंबर 2025, शाम 18:00 बजे
    आगमन: 11 दिसंबर 2025, रात 23:15 बजे बनारस

Leave a Comment

और पढ़ें