Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मेहनतकश हाथों को सम्मान, जाकिर हुसैन के नेतृत्व में श्रमिकों का हुआ अभिनंदन

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर समाजसेवी मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेवा समिति के प्रबंधक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जाकिर हुसैन के नेतृत्व में टीडी कॉलेज चौराहा पर श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मजदूर भाइयों को फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मजदूर समाज और देश की असली ताकत हैं, जिनके अथक परिश्रम से विकास की नींव मजबूत होती है।

कार्यक्रम में मजदूर दिवस के इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि वर्ष 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने 8 घंटे काम की मांग को लेकर ऐतिहासिक आंदोलन किया था, जिसमें कई श्रमिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी इसी कुर्बानी की याद में पूरी दुनिया 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाती है।

वक्ताओं ने कहा कि किसान, मजदूर, सफाईकर्मी और ड्राइवर जैसे मेहनतकश लोग ही देश को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। महात्मा गांधी और बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए श्रमिकों को सम्मान, उचित मजदूरी और सुरक्षित कार्य वातावरण देने का संकल्प लिया गया।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें