Search
Close this search box.

रसड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च, चेकिंग अभियान से अपराधियों में बढ़ा खौफ

बलिया । जनपद नगरा में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक ने नए पुलिस कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान नगर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। पुलिस टीम ने विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर ओवरलोड सवारी, बिना हेलमेट चलने वाले लोगों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

बृहस्पतिवार की शाम लगभग 6 बजे भगत सिंह तिराहा पर वाहनों की गहन जांच की गई। पुलिस ने आपत्तिजनक वस्तुओं की तलाशी लेते हुए कई वाहनों का चालान भी किया। इसके बाद प्यारेलाल चौराहा पर प्रभारी निरीक्षक ने नए पुलिस कर्मियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता के साथ व्यवहार तथा पुलिस की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रसड़ा को भयमुक्त बनाना, अराजक तत्वों पर अंकुश लगाना तथा अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है। पुलिस की सक्रियता से नगरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और लोगों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें