लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार दोपहर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें तत्काल मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार, अजय राय की तबीयत अचानक खराब होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। अस्पताल प्रशासन की ओर से फिलहाल उनकी हालत को लेकर विस्तृत बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उनके इस संदेश के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी अजय राय के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।








