Search
Close this search box.

मुलायम सिंह यादव ने दलित, पिछड़ों और वंचितों को दिलाया सम्मानजनक अधिकार : अरशद खान

लखनऊ/जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखकर दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर और वंचित समाज को सम्मानजनक भागीदारी दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 में पिछड़े वर्गों को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर मुलायम सिंह यादव ने लाखों युवाओं के लिए सरकारी सेवाओं के द्वार खोले।

साथ ही दलितों के आरक्षण को बढ़ाकर सामाजिक समानता को नई दिशा दी। अरशद खान ने कहा कि पंचायतों में आरक्षण व्यवस्था लागू होने के बाद दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों की राजनीतिक भागीदारी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई और लाखों लोग नेतृत्व की मुख्यधारा से जुड़े। महिलाओं को पंचायतों में आरक्षण मिलने से ग्रामीण स्तर पर महिला नेतृत्व मजबूत हुआ।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम और मुलायम सिंह यादव के सामाजिक न्याय के मिशन को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2027 का चुनाव संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा का चुनाव होगा, जिसमें पीडीए और सर्वजन समाज मिलकर सामाजिक न्याय की सरकार बनाने का संकल्प ले चुका है।

Leave a Comment

और पढ़ें