Search
Close this search box.

नगसर हाल्ट पुलिस ने 5 बाल अपचारियों को लिया अभिरक्षा में, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

गाजीपुर । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगसर हाल्ट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आपराधिक मामले में शामिल 5 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी बरामद किया है।

चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सोनकर अपनी टीम के साथ नगसर हाल्ट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना नगसर हाल्ट पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 22/2026 से संबंधित 5 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू भी बरामद हुआ।

विधिक कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) एवं 190 के तहत मुकदमा दर्ज है। सभी बाल अपचारियों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में नगसर हाल्ट थाना पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

काईम रिपोर्टिंग गाजीपुर उमेश यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें