Search
Close this search box.

विश्व पर्यावरण दिवस पर एमएलसी धर्मेंद्र राय ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

राजातालाब । क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव स्थित बरम बाबा मंदिर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान मोर्चा के जिला महामंत्री प्रेम शंकर पाठक ने किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) धर्मेंद्र राय ने पार्टी पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर फलदार और छायादार पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

एमएलसी धर्मेंद्र राय ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं। ये न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, पंकज पटेल, मातिवार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान डॉ. जगदीश सिंह, सुरेंद्र प्रधान, शिव शंकर, प्रभु राजभर तथा जलालुद्दीन अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Comment

और पढ़ें