घरेलू LPG सिलिंडर की कीमत में ₹29 की बढ़ोतरी के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने कहा, “रोटी की ऊंची कीमत के कारण थाली रूठ गई, बीजेपी से अब हर आस टूट गई है।” उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
वहीं, Indian National Congress ने भी कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की। कांग्रेस ने कहा कि “महंगाई मैन मोदी” का चाबुक फिर चला है। प्रधानमंत्री मोदी का फंडा साफ है—जनता से वसूली करो, अमीर दोस्त की तिजोरी भरो।” LPG की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।







