Search
Close this search box.

पासी-पंडित-पासवान गठजोड़ से 2027 में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा रामविलास, राजीव पासी

बलिया । बलिया बलिदान दिवस के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने बलिया जेल परिसर स्थित वीर सेनानी राजकुमार बाग की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहर के एक निजी होटल अशोक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति का खुलासा किया।

राजीव पासी ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पासी-पंडित-पासवान गठजोड़ के साथ पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराएगी।

सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने समाज को लूटने का काम किया है और उसके संरक्षण में अपराध होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा रामविलास प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी तथा राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें