वाराणसी । शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और एडीसीपी वरूणा जोन लिपि नागयाच ने खुद मैदान में उतरकर कमान संभाली। RTC (Reducing Traffic Congestion) योजना के तहत अधिकारियों ने आशापुर से चौकाघाट तक लगभग 12 किलोमीटर पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और जमीनी हकीकत जानी।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी अतिक्रमण मिलेगा, संबंधित थाना प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एडीसीपी लिपि नागयाच ने अवैध ऑटो स्टैंड, ठेला-खुमचा और सड़क किनारे कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही बिना नंबर प्लेट और रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।









