अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के पास से हुई कथित बरामदगी का विवरण सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अब तक कुल 79.85 लाख रुपये,1121 अमेरिका डाॅलर (करीब 1.06 लाख रुपये) तथा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
सबसे अधिक बरामदगी आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से हुई है। उसके कब्जे से 20,39,220 रुपये, 1121 अमेरिकी डॉलर, चांदी जैसी धातु, सोने की दो चेन और एक अंगूठी मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा करुणेश पांडेय के पास से 18,07,063 रुपये, अनुकल्प मिश्रा से 16,82,040 रुपये, लवकुश मिश्रा से 14,25,000 रुपये तथा रमाशंकर मिश्रा से 7,32,170 रुपये बरामद होने की बात कही गई है।
वहीं राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास से 1 लाख रुपये और उसके भतीजे मनीष यादव से 2 लाख रुपये नकद मिलने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों से बरामद नकदी और अन्य सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे प्रकरण के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह।






